ठंड से ठिठुरा शेखावाटी, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री गिरा:फतेहपुर इलाके में कोहरा छाया, ओस की बूंदें जमी, पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंचा

शेखावाटी इलाके में बीती रात अचानक कड़ाके की सर्दी बढ़ गई। एक ही दिन में पारा करीब 6 डिग्री तक गिर गया। आज प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका शेखावाटी है। फतेहपुर इलाके में कोहरा छाया है। मकड़ी के जाले और पौधों पर आज ओस की बूंदें जमी हुई नजर आई है। सीकर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटे तक सर्दी का यही क्रम बना रहेगा। सीकर के खेतों में सुबह तड़के ट्यूबवैल के पानी के फव्वारे चलाए गए हैं, ताकि फसल सर्दी की चपेट में ना आएं। तापमान की बात करें तो सीकर समेत पूरे शेखावाटी अंचल में आज न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। सीकर इलाके में पिछले 16 घंटे में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। सीकर में फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर जिले में आज सुबह से कड़ाके की सर्दी है। इससे पहले 3 दिन तक सीकर में पारा 8 डिग्री के आसपास बना हुआ था। आज पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीती शाम से ही आसमान साफ होने के कारण सर्दी तेज हो गई है। आज ग्रामीण इलाकों में ठंड से धूजणी छूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर चलने का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। मंगलवार को ठंडी हवाएं भी चलीं और मंगलवार को दिन में भी अच्छी खासी सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह शुष्क सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। 2 दिन बाद फिर नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *