दौसा जिले में कड़ाके की ठंड, मौसम साफ:न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, कोहरे का असर नहीं, दिन में तेज धूप से ठंड से राहत

दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। यहां बुधवार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिसके चलते शाम ढलने के साथ ही सर्दी का असर तेज हो जाता है जो देर सुबह तक बना रहता है। वहीं दिन में धूप में तेजी की वजह से फिलहाल सर्दी से राहत महसूस की जा रही है। इसके साथ ही जिले में पिछले दो दिन से सर्द हवाओं का दौर थमने से कोहरे का असर भी बेहद कम हो गया है। ऐसे में एक बार फिर जनजीवन सामान्य हो गया है, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर बदस्तूर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आगामी 4 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि 25 से 29 दिसंबर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में अनुमान है कि दिसंबर माह में तापमान स्थिर बना रहेगा। आगामी 7 दिन यूं रहेगा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *