दतिया में मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी बुधवार यानी आज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों पर मेंटेनेंस का काम करेगी। सुरक्षा कारणों से इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के अनुसार, शहरी क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे का क्षेत्र, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, चिरई टोर, पेट्रोल पंप से जुड़े इलाके, खटीकों का पठला, दांतरे की नरिया, आनंद टॉकीज रोड, बच्चूमल का मिल, भरतगढ़, रिछरा फाटक बाहर और मुन्नी सेठ की तलैया से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसमें गोराघाट, बेहरूका और भदोना सब-स्टेशन से निकलने वाले फीडर शामिल हैं। इसके अलावा सिंधवारी, बीकर-2, कामद, बड़ौनी, कोटरा, बरगांय, गंधारी, बसई, उदगवां, हतलई और धीरपुरा आबादी क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिलहारी और घूघसी पंप फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई नहीं रहेगी।


