दुमका| दुमका थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी गांव में मंगलवार की रात अलाव तापने के दौरान 65 वर्षीय बुधन मुर्मू झुलस गया। आग से उसके शरीर का काफी भाग जल गया। बुधवार की सुबह दामाद राजू किस्कू एवं घर के सदस्यों ने सीएससी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ पंचम लाल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बताया कि पेट और दाहिनी पैर का 35 प्रतिशत भाग बुरी तरह से झुलस गया है। मरीज की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो- झानू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


