ठगी का मामला:स्टील पावर के डिप्टी मैनेजर से ऑनलाइन ठगी, 3.50 लाख पार

स्टील पॉवर कंपनी के डिप्टी मैनेजर से 3.50 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। कृष्णा नगर कॉलोनी तिल्दा में रहने वाले सुबोध ठाकुर संभव स्टील पावर लिमिटेड सरोरा में डिप्टी जनरल मैनेजर हैं। 8 जनवरी को वे गूगल क्रोम पर ऑनलाइन कार बुक कर रहे थे। इसके बाद उनके पास एक राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि तिरुपति कार रेंटल के नाम से उसका ऑल इंडिया कार सर्विस का काम है। कार बुकिंग के लिए उसे 150 रुपए एडवांस देने होंगे। सुबोध ने कैश देने की बात कही तो उसने कहा कि कंपनी केवल ऑनलाइन पेमेंट लेती है। इसके बाद सुबोध ने अपने क्रेडिट कार्ड से 150 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन रकम ट्रांसफर नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *