ठिठुर रहा सरगुजा… तापमान 4.4 डिग्री पर पहुंचा

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर उत्तर पश्चिम से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही सर्द हवा कहर ढा रही है। इसका असर ये है कि न केवल रात में गलन महसूस हो रही है, बल्कि दिन में तेज धूप का असर भी फीका पड़ गया है। इससे शहर सहित सरगुजा संभाग में फिर शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ पाया है। सर्द हवा के कारण शाम से सुबह तक पूरा संभाग कड़ाके की ठंड की चपेट में रह रहा है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तो दिन में राहत नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की रफ्तार कम होने पर ही तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। हालांकि अगले 24 घंटे तक तापमान के इसी स्तर पर बने रहने के आसार हैं। इसके बाद ही कुछ राहत मिल सकती है। 14 दिन से 10 डिग्री से नीचे है पारा, 10 दिन 5 से कम इस माह सिर्फ 1 जनवरी को ही 10 डिग्री से ऊपर पारा रहा था। इसके बाद से अंबिकापुर का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे है। इसमें 10 दिन तो पारा 5 डिग्री या इससे कम रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *