रायगढ़ में युवक ने लगा ली फांसी:चांपा से गौरा-गौरी महोत्सव देखने आया था, पुलिस मामले की जांच में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दूसरे जिले से वह गौरा-गौरी महोत्सव देखने के लिए आया था और आज सुबह उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर झुलते देखी गई। मामला जोबी चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत पंडरमुड़ा के ठोढ़ी पुलिस के पास एक अज्ञात युवक की लाश देखी गई। ग्रामीणों ने देखा कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इसके बाद आसपास रहने वाले काफी लोग की भीड़ यहां पहुंच गई और मामले की सूचना जोबी चौकी में दी गई। जहां पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर फांसी के फंदे से निकाला। इसके बाद पूछताछ करने पर जानकारी हुआ कि युवक चांपा जिला के ग्राम चचिया का रहने वाला सुरेन्द्र राठिया 21 साल है। बताया जा रहा है कि ग्राम छिरपानी में गौरा-गौरी महोत्सव चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जूटी
जिसे देखने के लिए युवक अपने किसी रिस्तेदार के घर आया था। मामले में पुलिस उसके परिजनों की तालाश कर शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है। वहीं उसके मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *