अमृतसर | पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत ठेका, आउटसोर्स, दिहाड़ीदार और इनलिस्टमेंट कर्मचारी 7 फरवरी को दिड़बा दाना मंडी में विशाल रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में कर्मचारी अपने परिवारों के साथ हिस्सा लेंगे। यह ऐलान ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब की राज्य स्तरीय नेतृत्व टीम और फर्द केंद्र कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन (रजि.) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष रमणदीप सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस रैली में बिजली विभाग, जल सप्लाई, सीवरेज बोर्ड, वेरका मिल्क प्लांट, पीडब्ल्यूडी, फर्द केंद्र, वेयर हाउसिंग समेत कई सरकारी विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारी अपने परिवारों सहित भाग लेंगे।


