सीकेडी ने टूर्नामेंट की विजेता टीमों का किया सम्मान

अमृतसर| चीफ खालसा दीवान एजुकेशनल कमेटी द्वारा आयोजित 24वें श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता स्कूल टीमों को सम्मानित किया। इनके सम्मान के लिए श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल मजीठा रोड बाईपास में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कोचों के साथ-साथ खेलों के सफल आयोजन में योगदान देने वाले प्रिंसिपलों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रमुख खेलों में ओवरऑल ट्रॉफी श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड ने जीती। चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर की अध्यक्षता में जारी कार्यक्रम की शुरुआत गुरु शबद से हुई। स्वागत भाषण के दौरान खेल कमेटी के संयोजक दविंद्रबीर सिंह भल्ला ने विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *