ठेका कर्मियों से की मारपीट सरपंच व उपसरपंच पर केस

भास्कर न्यूज | जांजगीर ग्राम मधुवा स्थित 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन में बीते दिनों दो अलग-अलग घटनाओं में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जबरन घुसकर ऑपरेटर से मारपीट, गाली-गलौज और बिजली आपूर्ति बाधित करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में संबंधित जूनियर इंजीनियर द्वारा अकलतरा थाना रिपोर्ट दर्ज करवाया है। पहली घटना 8 अगस्त की है, जब ग्राम मधुवा के एक मोहल्ले की बिजली बंद होने पर ग्राम पंचायत के सरपंच शक्ति साहू व अन्य ने सबस्टेशन में घुसकर ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर अयोध्या प्रसाद के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और क्षेत्र की सभी विद्युत लाइनों को जबरन बंद करवा दिया। इस दौरान शासकीय उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई। दूसरी घटना 22 अगस्त को हुई। जब मधुवा गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने के दौरान पूर्व सरपंच अजय साहू, नव-निर्वाचित उपसरपंच अंशु ठाकुर और अन्य ग्रामीणों ने सबस्टेशन में घुसकर ड्यूटी पर तैनात ठेका कर्मचारी ऑपरेटर भूपेश डोंगरे से गाली-गलौज कर काम में बाधा डाली और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बंद करवा दिया। इन घटनाओं के कारण 33/11 केवी मधुवा सबस्टेशन से जुड़े कुल 13 ग्रामों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जेई द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *