नाचने पर जानलेवा हमला, 4 आरोपियों को 7-7 साल सजा

जांजगीर| गांव में बारात के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद में डंडा और चूड़ा से जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को कोर्ट ने सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला 20 जून 2023 का है, जब सत्यम कदर ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 23 जून को ग्राम कुचेना (कोरबा) से ग्राम सत्तीगुड़ी बारात आई थी। रात 9 बजे बारात में नाचने को लेकर गांव के लड़कों व बारातियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अजीत उर्फ लालू, दुर्गेश कंवर, आशीष बंजारे और अजय उर्फ गोलू ने सत्यम और छबीलाल पर डंडा और चूड़ा से बेरहमी से हमला किया। हमले में छबीलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे तुरंत बिलासपुर रेफर किया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *