ठेकेदार के घर जाकर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हमलावर नहीं हुआ गिरफ्तार

जालंधर| नकोदर के गोल्डन एवेन्यू में ठेकेदार उमेश मेहता के घर 6 दिन पहले हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कान्ट्रैक्टर यूनिटी ऑफ नकोदर के चेयरमैन दलविंदर सिंह मोती और वाइस चेयरमैन शमशाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर रही है, जबकि हमले की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी हुई है। इस कारण ठेकेदार एकता एसोसिएशन में रोष है। शमशाद ठेकेदार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ठेकेदार एकता एसोसिएशन व कन्वेक्टर्स यूनिटी ऑफ नकोदर थाने के बाहर धरना देने को मजबूर होगी। वहीं उन्होंने एसएसपी जालंधर को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। मीटिंग में कुलविंदर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रुखसार आलम चिंटू, राजेश कुमार मेहता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *