बच्चे को एसएसएफ ने परिजनों को सौंपा

जालंधर| सोमवार को राजपुरा से गुम हुए बच्चे को एसएसएफ ने उसके परिवार से मिलाया। एसएसएफ इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नौ साल का बच्चा परमजीत सिंह नामक व्यक्ति के पास सुरक्षित है। उन्होंने पटियाला कंट्रोल रूम मे फोन किया। जानकारी मिली कि राजपुरा की कस्तूरबा चौकी में बच्चे की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने कहा कि राजपुरा पुलिस ने अपने पास रखने के लिए कहा और माता-पिता को गोराया भेज दिया। परमजीत को बच्चे ने कहा कि वह रास्ता भटक गया है और वह राजपुरा जाना चाहता है। परिजनों के पहुंचने के बाद बच्चे को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *