ठेके से शराब और कैश लूटा, 3 अज्ञात पर केस

जालंधर | थाना बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र में मछली मार्केट स्थित शराब के ठेके पर तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों के बल पर वीरवार शाम दुकानदार को धमकाकर हजारों रुपए की शराब और नकदी लूट ली। जानकारी के मुताबिक ठेके पर कर्मचारी नीरज कुमार निवासी मधुबन कॉलोनी ठेके पर था तो तेजधार हथियार लिए तीन युवक आ गए। उन्होंने नीरज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शराब की पांच बोतलें और 2500 रुपए निकालकर फरार हो गए। थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई नीला राम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नीरज के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 304(2) और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *