दो दुकानों में चोरी; 50 किलो मछली और एक लाख के जूते ले गए चोर

जालंधर | गोराया थाने के नजदीक वीरवार रात चोर दो दुकानों की दीवार तोड़कर सामान चुराकर फरार हो गए। चोर दो गैस सिलेंडर, करीब 50 किलो मछली और लगभग एक लाख रुपए के जूते ले गए। पीड़ित दुकानदार सिकंदर और विनय ने बताया कि वे मछली और जूते की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह रात को दुकानें बंद करके घर चले गए थे। सुबह दुकान पर पहुंचे तो दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर दो गैस सिलेंडर, करीब 50 किलो मछली और जूते चुराकर ले गए। दुकानदारों ने कहा कि इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इलाके में रात की गश्त बढ़ाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *