डंडई में समाजसेवी ने 2500 गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया

भास्कर न्यूज | डंडई रारो पंचायत में इन दिनों समाजसेवी सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पंकज विश्वकर्मा द्वारा किए गए कंबल वितरण कार्यक्रम की चारों ओर सराहना हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों के लिए राहत बनकर सामने आए समाजसेवी ने लगभग 2500 कंबलों का वितरण किया, जिससे गरीब, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इस नेक पहल को लेकर गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक सकारात्मक चर्चा का माहौल बना हुआ है। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित ढंग से किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग पहुंचे। ठंड से बचाव के लिए मिले कंबलों को पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। वृद्ध दुखन सिंह ने कहा कि इस ठंड में कंबल उनके लिए जीवन रक्षक साबित होगा। कुछ जरूरतमंदों ने बताया कि उनके पास ठंड से बचने का कोई साधन नहीं था। सरकार द्वारा भी अभी तक कंबल वितरण नहीं किया गया है। लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा जितने कंबल पूरे प्रखंड में बांटे जाते हैं उतने तो अकेले युवा समाजसेवी पंकज विश्वकर्मा ने बांट दिए। इधर पंकज विश्वकर्मा कि पत्नी सह पूर्व मुखिया ने भी कंबल वितरण में उनका भरपूर सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *