मकर संक्रांति मेला के लिए बैठक में मंथन

गढ़वा | रमना प्रखंड के चांद राज पहाड़ी पर मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाली मेला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रमना और सिलिदाग पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के बाद पहाड़ी की साफ सफाई की गई। वहीं आयोजन समिति ने मेला को लेकर प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। राशि संग्रह के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने तथा बाबा चांद राज मंदिर संतोषी माता मंदिर एवं शिवालय की मरम्मती भी शुरू कर दिया है। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मंतोष चंद्रवंशी ने कहा कि रमना प्रखंड के लिए बाबा चांद राज पहाड़ी पर्यटन स्थल के साथ-साथ श्रद्धा का केंद्र भी है। समिति के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. पारसनाथ, बबलू गुप्ता, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, मीठू राम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *