डंडे-ईंट से पीटकर पत्नी को मार डाला,जंगल में फेंकी लाश:बिलासपुर में चरित्र शंका में ले ली जान, वारदात बाद जंगल में छिपा आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति पहले पत्नी को बहाने से जंगल ले गया। फिर डंडे और ईंट से उसे पीट-पीट कर मार डाला। लाश मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। ग्राम छतौना रगरापारा निवासी पंचराम सौता (40) अपनी पत्नी के साथ रहता था। सोमवार रात वह अपनी पत्नी रात बाई सौता को बस्ती से एक किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। पंचराम अपनी पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए उस पर डंडे से हमला करने लगा। लगातार वार से जब वह जमीन पर गिरी तो पति ने मौके पर पड़े पत्थर और ईंट से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पंचराम पत्नी की लाश जंगल में छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी देर रात मृतिका रात बाई की बड़ी बहन दश्मत बाई को मिली। उसने फौरन बेलगहना चौकी को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की तलाश शुरू की। दो किलोमीटर दूर जंगल में छिपा था पति
आरोपी पत्नी की हत्या कर जंगल के भीतर भाग गया था। मोबाइल नहीं रखने के लिए पुलिस ने आरोपी के ससुर और साढ़ू से भी पूछताछ की। दोनों ने जंगल की तरफ भागने का अंदेशा जताया। इसके बाद पुलिस उनके साथ जंगल के भीतर गई। आरोपी पत्थरों के बीच जंगल में पुलिस से बचने पूरी रात छिपा बैठा था। इधर, रिश्तेदारों ने बताया कि वह पहले भी चरित्र शंका को लेकर पत्नी से मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को चरित्र शंका के कारण हत्या करना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *