आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ:कोंडागांव में फोटो प्रदर्शनी-डॉक्यूमेंट्री से याद किए लोकतंत्र के रक्षक, विधायक बोलीं- संविधान पर हमला नहीं भूलना चाहिए

कोंडागांव में 25 जून 2025 को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर “संविधान हत्या दिवस” मनाया गया। स्थानीय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम में आपातकाल की घटनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। विधायक उसेंडी ने कहा कि 25 जून 1975 को लगा आपातकाल लोकतंत्र पर सीधा प्रहार था। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इसे हटाने के लिए संघर्ष किया और यातनाएं झेलीं। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए। प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक लगी। कई लोगों को बिना किसी आरोप के जेल में डाल दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी और नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी मौजूद रहे। इनके अलावा कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हुए। सभी ने फोटो प्रदर्शनी देखकर लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *