शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप:लड़की को भगाने 2 दोस्तों ने भी साथ दिया; मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। घटना 9 जून की है। महादेव देवांगन (23 साल) नाबालिग को शादी करुंगा बोलकर, बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसके दो दोस्तों ने भी इसका साथ दिया था। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। घटना 9 जून की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को पकड़ा है। तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। परिजनों ने थाने में कराई शिकायत पीड़िता के परिजनों ने चांपा थाने में नाबालिग को की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेलदारपार, का रहने वाला था। पूछताछ में महादेव ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस अपराध में दो अन्य युवकों ने भी सहयोग किया। इनमें बेलदारपारा का रहने वाला टीकम पारक (22 साल) और चांपा का रहने वाला विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन (19 साल) शामिल हैं। सट्टेबाजी का आरोपी पकड़ा गया जांजगीर चांपा पुलिस ने IPL मैच में सट्टेबाजी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहन अग्रवाल नाम का यह आरोपी हटरी चौक शक्ति का रहने वाला है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इससे पहले 1 जून को पुलिस ने छापेमारी में सुजल उर्फ अनुराग शर्मा को IPL क्रिकेट में सट्टा खिलाते हुए पकड़ा था। सुजल राम मंदिर रोड सक्ती का रहने वाला है और फिलहाल नैला रोड नेताजी चौक जांजगीर में रहता है। उसकी पूछताछ से दो और आरोपियों का नाम सामने आया। पुलिस ने मारुती विहार चाम्पा निवासी विक्कु मित्तल और बुधवारी बाजार सक्ती के रहने वाले सौरभ अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया। इन तीनों आरोपियों को 2 जून को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। अब मुख्य आरोपी मोहन अग्रवाल को भी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *