डड़सेना कलार समाज के लिए मंत्री ने की घोषणाएं:कांकेर में मंत्री जायसवाल ने भवन निर्माण के लिए 40 लाख की सहायता का किया ऐलान

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा में डड़सेना कलार समाज बस्तर संभाग के भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद भोजराज नाग और विधायक सावित्री मंडावी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेन्द्र ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष समाज की आवश्यकताओं को रखा। विधायक ने नए भवन के लिए 5 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल और 1 लाख रुपए नलकूप खनन के लिए देने की घोषणा की। सांसद ने जैसाकर्रा सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की सहायता का वादा किया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कांकेर मुख्यालय में टीना शेड के लिए 20 लाख और पियोर ब्लॉक फर्श के लिए 20 लाख रुपए की सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कलार समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि कल्चुरी वंश के राजाओं ने 800 साल तक शासन किया। कार्यक्रम में माधव जैन, झाड़ू राम नेवेंन्द, सोनीलाल जैन, देवकुमार जैन, चन्द्रभान सिन्हा, रुपेश सिन्हा, नंदकुमार सिन्हा, टोकन सिन्हा, पुरुषोत्तम सिन्हा, भोज सिन्हा और दयाराम जैन सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *