चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान डबल डिजिट तक पहुंच गया है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि थोड़ी देर बाद धूप निकलते ही कोहरा भी छट गया। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी तक घना कोहरा छा सकता है। बादलों की आवाजाही टेंपरेचर बढ़ा रही है। जबकि 8 और 9 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। ऐसे में तापमान में कमी आ सकती है। इसके अलावा 10 से 12 जनवरी के बीच एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने पर प्रदेश में होने वाली बारिश का असर चित्तौड़गढ़ में भी पड़ सकता है। सर्दी के तेवर हो रहे है कम चित्तौड़गढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड के तेवर काम होते जा रहे हैं। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं न्यूनतम तापमान भी डबल डिजिट पर आ गया है। रविवार दोपहर को डिग्री अधिकतम तापमान और 10.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया था। लेकिन धूप के निकलते ही कोहरा भी छट गया। हालांकि ठंड का इतना ज्यादा प्रभाव अब जिले में नहीं देखा जा रहा है। 7 जनवरी तक है घना कोहरा छाने का अलर्ट मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक घने कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया था। सोमवार सुबह हल्का कोहरा ही छाया था। कल यानी 7 जनवरी को भी घना कोहरा का सकता है। इसके बाद दो दिनों तक चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान टेंपरेचर डाउन होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 जनवरी के बीच एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है जिसकी बात प्रदेश के कई संभागों में बारिश हो सकती है। माना जा रहा है की बारिश का असर चित्तौड़गढ़ जिले में भी पड़ सकता है।


