जयसमंद के पंप हाउस बंद, सैकड़ों गांवों में जलापूर्ति संकट:वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी हड़ताल पर उतरे, बीती रात 12 बजे बंद किए पंप हाउस

जयसमंद जल परियोजना से जुड़े कर्मचारी रविवार रात से हड़ताल पर उतर आए। इससे सोमवार सुबह से जयसमंद, सराड़ा, सेमारी, सलूंबर व मेवल क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि, उदयपुर पर इस हड़ताल का असर नहीं होगा। दरअसल, यूनियन संघ में कार्यरत ग्रामीण कर्मचारियों का जलदाय विभाग ने तीन महीने से भुगतान नहीं किया है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने रविवार रात करीब 12 बजे जयसमंद झील की पाल पर स्थित पंप हाउस को बंद कर दिया। वे अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए। यूनियन अध्यक्ष कालूराम मीणा ने बताया कि भुगतान को लेकर यूनियन के सदस्यों ने 29 दिसंबर को सलूंबर कलेक्टर व जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें समय पर भुगतान नहीं होने पर अनिश्चतकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी थी। लेकिन विभाग और प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। कर्मचारी दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से सभी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी अनुसार एक कर्मचारी को हर माह साढ़े आठ हजार रुपए का भुगतान किया जाता है। ऐसे में सभी कर्मचारियों का तीन महीने का करीब 10 लाख रुपए का भुगतान बकाया है। इन गांवों में बंद रहेगी सप्लाई
जयसमंद, वीरपुरा, गातोड़, कंतोड़ा, करोड़िया, नाला फलां, गांधीपुरा, झाड़ोल, वेजपुर, बटूका, उदपुरिया, सल्लाड़ा, बड़गांव, करेली, बाणा, खुर्द, बाणा कला, नावड़ा, डिगरी, केजड़, नीमच, थाणा, डायली, चावड़, सराड़ा, कुंड़ा, टोकर, चाटपुर, खेराड, बस्सी, बस्सी जोयरा, अदकालिया, गामड़ी, झुनिझर, जावद, अदवास, सेमाल, रुणिजा, वसू, जगत, भारिया, वेलवड़ी व नईझर सहित कई गांवों में आपूर्ति बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *