सिखवाल ब्राह्मण भवन में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव:सोहनलाल उपाध्याय बने अध्यक्ष, राजकुमार व्यास को 33 वोट से हराया

पाली शहर के तिलक नगर स्थित सिखवाल ब्राह्मण भवन में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। जिसमें सोहनलाल उपाध्याय अध्यक्ष बने। उन्होंने राजकुमार व्यास को 33 वोट से हराया। चुनाव शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। चुनाव परिणाम आते ही उपाध्याय को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया और विजय जुलूस भी निकाला। बता दें कि समाज में अध्यक्ष पद के लिए रविवार सुबह 9 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। चुनाव अधिकारी परमेश्वर उपाध्याय ने बताया कि सिखवाल ब्राह्मण समाज में अध्यक्ष पद के लिए रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गए। जिसमें अध्यक्ष पद के सोहनलाल उपाध्याय,राजकुमार व्यास,नरेश पांडे मैदान में थे। मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सोहनलाल उपाध्याय 33 वोट से विजय रहे। सोहनलाल उपाध्याय को 97 वोट, राजकुमार व्यास को 64 वोट और नरेश पांडे को 21 वोट मिले। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में चुनाव अधिकारी मदनलाल जोशी, सुरेश ओझा, ओमप्रकाश उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, ओमप्रकाश पांडे, अश्विनी जोशी, रामाकिशन पाण्डिया, पवन ओझा जुटे रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *