अनगड़ा| डहर सोसाइटी फाउंडेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर टाटीसिलवे में पौधरोपण किया गया। टाटीसिलवे के इइएफ मैदान व आसपास के रोड किनारे विभिन्न प्रजाति के करीब तीन सौ पौधे रोपे गए। इस अवसर पर बच्चों का पर्यावरण से संबंधित चित्र कला का प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। सभी सफल् बच्चों को डहर सोसाइटी फाउंडेशन ने पुरस्कृत किया। पौधरोपण निदेशक नागेश्वर महतो व सचिव पुष्पा देवी ने किया। नागेश्वर महतो ने कहा कि डहर सोसाइटी फाउंडेशन लगातार पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहा है।


