मारवाड़ी कॉलेज के एलुमिनाई एसो. ने डॉ. शर्मा को दी बधाई

रांची | मारवाड़ी कॉलेज, रांची के एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव शुभम मंत्री एवं समाज सेवी संजीव कुमार ने मारवाड़ी कॉलेज के कॉमर्स विभाग के हेड एंड डीन डॉ. आर आर शर्मा को कुलसचिव पद पर चयन होने पर उन्हें अंगवस्त्र देकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। डॉ. आर आर शर्मा सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर काम करेंगे। मौके पर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. शर्मा के कुलसचिव पद पर चयन होना मारवाड़ी कॉलेज एवं पूरे रांची विश्वविद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और छात्र हित के लिए काम करने की उम्मीद जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *