डांडिया महोत्सव में टिप्पणी को लेकर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन:सोफिया कॉलेज के बाहर किया हंगामा, गेट पर चढे़ कार्यकर्ता, जाम लगाया

अजमेर के सोफिया कॉलेज में गत दिनों हुए डांडिया महोत्सव में टिप्पणी को लेकर एबीवीपी ने विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। बाद में मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रताप शर्मा सहित पुलिस जाब्ते ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। महिला कार्यकर्ता भी विरोध में शामिल हुई। इस दौरान कॉलेज प्रबन्धन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एबीवीपी के महानगर मंत्री कुशाल प्रजापति ने कहा- डांडिया के कार्यक्रम में जो टिप्पणी की गई, उसको लेकर विरोध जताया। अगर जरूरत पड़ी तो एबीवीपी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। प्रिंसिपल सिस्टर पर्ल ने कहा- किसी की भावना को आहत नहीं किया, ये केवल कल्चरल इवेंट था। एंकर को मेल ड्रॉप किया है कि आगे से ऐसा नहीं हो, इसका ध्यान रखें। फोटोज में देखें विरोध प्रदर्शन…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *