भाजपा चलाएगी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान:3 महीने तक होंगे विभिन्न प्रोग्राम, घर-घर स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल का देंगे संदेश

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी तीन माह तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए भाजपा के कार्यकर्ता हर घर स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल कस संदेश लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुक्रवार को इसकी जानकारी देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना की ओर से दी गई। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने बताया कि भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कार्य किया जा रहे हैं। इसलिए भाजपा ने तय किया की आगामी 3 महीने तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। भड़ाना ने कहा कि हर घर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल के संदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आगामी 3 महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। भड़ाना ने बताया कि इस अभियान के जरिए युवा-महिला सम्मेलन, मशाल जुलूस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर और व्यापारियों से संपर्क करके स्वदेशी को बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। संकल्प पत्र भरवाने के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। अजमेर में संकल्प रथ यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। 1 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक पूरे जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में गुजरेगा। जिसके जरिए प्रधानमंत्री के संदेश को आमजनता तक पहुंचाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर स्वदेशी मिले भी आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *