विधायक बोले- खमेरा थानाधिकारी का रवैया सही नहीं, हटाया जाए:थाने के बाहर धरने पर बैठा सरपंच संघ, नहीं हटाने पर प्रदर्शन की चेतावनी

जिले के खमेरा थानाधिकारी को हटाने को लेकर थाने के बाहर सरपंच संघ के सदस्य धरना-प्रदर्शन कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे। धरने में घाटोल के स्थानीय विधायक नानालाल निनामा भी शामिल हुए। दरअसल, खमेरा थानेदार रमेश सेन को हटाने को लेकर पूर्व में बड़ी संख्या में सरपंचों ने एसपी ऑफिस और जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा था। थानेदार को नहीं हटाने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी देकर आए थे। 2 सप्ताह से अधिक समय होने के बावजूद थानेदार को नहीं हटाने पर एक बार फिर सरपंच एकजुट हो गए और थाने के बाहर की धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पूर्व में एक सरपंच से थानेदार ने बदसलूकी करने के बाद मामला गरमाया था, जो धीरे धीरे जन प्रतिनिधियों के धरना प्रदर्शन तक पहुंच गया। इस दौरान विधायक नानालाल निनामा, गणपत कटारा, धुलजी चरपोटा, दिनेश निनामा, कन्हैयालाल, अशोक निनामा, बलवंत सिंह, मोहन लाल, सहित दो दर्जन से अधिक सरपंच व जनप्रतिनिधि शामिल रहे। विधायक निनामा बोले- थानाधिकारी का रवैया सही नहीं
विधायक नानालाल निनामा ने बताया कि थानाधिकारी का सरपंचों के प्रति रवैया सही नहीं है। थानेदार को हटाने के लिए सरपंच संघ ने बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व में भी शिकायत की थी। एसपी से बात कर इसे हटाने की मांग की है। हालांकि मामले में खमेरा थानाधिकारी रमेश सेन ने बताया कि मैंने किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया। थाने में कैमरे लगे हुए हैं। तीन माह पूर्व दुर्घटना की रिपोर्ट पर किसी व्यक्ति को बंद किया था। उसे छुड़ाने की बात को लेकर विवाद चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *