डाक कर्मचारी संघ का सम्मेलन हुआ, अमरचंद बने सचिव

चूरू | जिला मुख्यालय पर रविवार को भारतीय डाक कर्मचारी संघ इकाई 3 चूरू का द्विवार्षिक सम्मेलन हुआ। डाक कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा हुई तथा चूरू इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रिबिया के अमरचंद कस्वां को सचिव, मनोज त्रिवेदी को अध्यक्ष व रामावतार सैनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार पोस्टमैन व एमटीएस इकाई में हरिराम को सचिव, रतनलाल शर्मा को अध्यक्ष व रोशन मीणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुखदीप चौधरी, सुनील दैया आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *