चित्तौड़गढ़| शहर के निजी स्कूल परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज की नववर्ष के उपलक्ष में चिंतन बैठक हुई। विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रहलाद शर्मा ने बताया कि हर विप्र बालक-बालिकाओं को श्रेष्ठ शिक्षा दान करके प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हर प्रकार का सहयोग समाज के द्वारा किया जाएगा। खेल, सांस्कृतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक मंचों पर उपस्थित होकर ब्राह्मण समाज के व्यक्ति सर्वांगीण समाज की सेवा करें, इस हेतु हर ब्राह्मण बंधु का सहयोग होना जरुरी है। युवा अध्यक्ष पीनू मेनारिया सतपुड़ा ने बताया कि उदयपुर संभाग के सभी जिलों में विप्र सेवा के जुड़े सभी ब्राह्मण बंधुओं की हर प्रकार की हर स्तर की सहायता करने के लिए विप्र सेना कटिबद्व है। विप्र सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि समाज के बच्चों को अध्ययन की दृष्टि से संगठन द्वारा हर प्रकार का सहयोगी प्रयास किया जाएगा।


