डाक निरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर करीब 35 सालों तक डाक विभाग में अलग-अलग पदों पर सेवा देने के बाद डाक निरीक्षक( जनसंपर्क) अमरेंद्र कुमार सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए। सिंह ने करीब 35 साल तक डाक विभाग में कार्य किया । इसके अलावा डाक सहायक सचितानंद हेंब्रम भी सेवानिवृत हुए है। दोनों डाक कर्मचारियों का विदाई समारोह शनिवार को बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर मेन पोस्ट आफिस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बिष्टुपुर प्रधान डाक घर के सुधीर कुमार,डिप्टी पोस्ट मास्टर डीबी झा, सहायक अधीक्षक परीक्षित सीट , निशांत कुमार व संतोष कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों के स्वस्थ रहने व खुशहाल भविष्य की कामना की। ढोल नगाड़ों के साथ दोनों कर्मचारियों को विदाई दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *