डाक विभाग की ढाई अक्खर प्रतियोगिता में हिम्मत बीर ने पाया पहला स्थान

भास्कर न्यूज | अमृतसर डाक विभाग द्वारा ढाई अखर मुहिम के तहत प्रतिवर्ष पत्र लेखन प्रतियोगिता करवाई जाती है। साल 2017 से लगातार करवाई जा रही है। पिछले साल यह प्रतियोगिता पोस्ट आफिस के एसएसपी प्रवीण प्रसून की देखरेख में 14 सितंबर से 31 जनवरी 2025 के बीच विभिन्न शिक्षा संस्थानों में करवाई गई। जिसमें 934 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 18 साल से अधिक आयु वर्ग में आईएलसी केटेगरी में हिम्मत बीर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। पोस्ट विभाग द्वारा विजेता को 25 हजार की राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी प्रसून ने कहा कि विभाग की तरफ से ऐसी प्रतियोगिताएं आगे भी करवाई जाएंगी। इस मौके पर हरवंत सिंह, मनीष कुमार समेत आफिस का स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *