डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 8.52 लाख का गबन किया:सरकारी चेक चोरी किए, फर्जी साइन कर निकाले पैसे, आरोपी कर्मचारी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जनपद पंचायत मगरलोड में 8.52 लाख रुपए के वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्मेंद्र साहू को शासकीय चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मगरलोड थाना पुलिस के अनुसार, जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्मेंद्र साहू (36) ने यह धोखाधड़ी की है। आरोपी ने कार्यालय के 6 शासकीय चेक चुराए और मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या ठाकुर के फर्जी हस्ताक्षर किए। चेक के जरिए खातों में 8.52 लाख रुपए का लेनदेन इन चेकों के माध्यम से उसने कुल 8 लाख 52 हजार 795 रुपए अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक के खातों में स्थानांतरित कर आहरित कर लिए। जांच के दौरान, बैंक ऑफ बड़ौदा की भैसमुंडी और मेघा शाखाओं से लेनदेन संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए गए। RTGS पत्रों और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच में खुलासा आरोपी की ओर से फर्जी हस्ताक्षर से जारी RTGS पत्रों की भी जांच की गई। धर्मेंद्र साहू के एसबीआई खाते की बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल से पता चला कि 1 जुलाई 2025 से 3 जनवरी 2026 के बीच उसके खाते में 8 लाख 22 हजार 795 रुपए अंतरित हुए थे। ऑनलाइन गेमिंग में रकम खर्च आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह राशि ऑनलाइन गेमिंग ऐप “LM एप्लीकेशन” के माध्यम से खर्च की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से संबंधित मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी धर्मेंद्र साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *