डाबी में रक्तदान शिविर आयोजित, 102 यूनिट ब्लड डोनेट:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मंडल ने किया आयोजन

बूंदी के डाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल डाबी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को शहीद नानक भील पार्क में आयोजित इस शिविर में दोपहर 1:30 बजे तक 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पूर्व विधायक अशोक डोगरा और तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाते हुए आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर शाम 5 बजे तक जारी रहेगा और 200 से 250 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में जो व्यापक बदलाव दिख रहे हैं, वे मोदी जी की दूरदर्शिता और जनहितैषी नीतियों का परिणाम हैं। डोगरा ने गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं, किसानों और युवाओं के लिए योजनाओं, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताया। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर किया है, जिससे भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में खड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *