प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन देशभर के साथ ही अजमेर में भी मनाया जा रहा है। बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर पेश की गई। कार्यकर्ताओं ने चादर पेश कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और मुल्क में अमन चैन भाईचारा बना रहे इसे लेकर दुआ की गई। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में भाजपा नेताओं ने सूफी परंपरा के अनुरूप कव्वाली के साथ चादर पेश कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और भारत की तरह की शांति के लिए दुआ की गई। गद्दी नशीन खादिम सैयद अफशान चिश्ती ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं द्वारा चादर पेश की गई थी। सभी नेताओं की दस्तारबंदी का तबर्रुक भेद किया गया। बाद में सभी को निजाम गेट पर मिठाई वितरित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।


