डायरिया का प्रकोप… राजधानी के हर पांचवें घर में एक व्यक्ति बीमार, रिम्स व सदर में मरीजों की भीड़

हेल्थ रिपोर्टर|रांची राजधानी रांची समेत राज्यभर में लगातार हो रही बारिश से ये मौसम बीमारियों का मौसम बन गया है। इन दिनों रांची के रिम्स और सदर अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति गंभीर हो चुकी है। जिस तरह से मरीज रिम्स पहुंच रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि हर पांचवें घर में एक व्यक्ति डायरिया से पीड़ित है। अस्पताल के वार्डों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और डॉक्टरों के लिए भी इन्हें संभालना चुनौती साबित हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों में डायरिया के मामले सबसे ज्यादा बढ़े हैं। कई मामलों में लगातार पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से हालत गंभीर हो रही है। बड़े और बुजुर्ग भी इस संक्रमण से परेशान हैं। रिम्स और सदर अस्पताल के ओपीडी से लेकर वार्ड तक में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें दिख रही हैं। रिम्स मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. बी. कुमार ने बताया कि बारिश में पानी की गुणवत्ता बिगड़ जाती है और जगह-जगह जलजमाव की वजह से संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि लोग साफ-सफाई को नजरअंदाज करते हैं, दूषित पानी और खुले में रखा खाना खाते हैं, जिससे डायरिया फैल रहा है। यही कारण है कि हर साल बरसात में मामले अचानक बढ़ जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *