डिंडौरी में गीता जयंती महोत्सव की तैयारी:स्कूल, कॉलेज और जेल में होंगे कार्यक्रम; कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

डिंडौरी में रविवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव का मुख्य आयोजन उत्कृष्ट स्कूल परिसर में होगा। कार्यक्रम सुबह 9:50 बजे से शुरू होगा। मुख्य स्थल पर अतिथियों सहित लगभग 1100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं ब्लॉक स्तर पर भी लगभग 500 लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। गीता के 15 अध्यायों का पाठ, स्कूलों–कॉलेजों में भी आयोजन कलेक्टर भदौरिया ने बताया कि महोत्सव के दौरान गीता के 15 अध्यायों का सामूहिक पाठ कराया जाएगा। जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और जेलों में भी कैदियों को गीता पाठ कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भी गीता के जीवन में महत्व पर संबोधन देंगे। नोडल अधिकारी बोले- गीता जीवन का मार्गदर्शन देती है नोडल अधिकारी बिहारी लाल द्विवेदी ने कहा कि भगवत गीता जीवन की सच्चाइयों से परिचित कराती है और अंधविश्वास व गलत मान्यताओं से मुक्त होने का मार्ग दिखाती है। गीता का ज्ञान मन के संदेह दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि गीता न तो केवल कर्मवाद का समर्थन करती है, न ही निवृत्ति वाद का खंडन। दोनों का संतुलन समाज और मानवजाति के विकास के लिए आवश्यक है। द्विवेदी ने गीता को ‘युग जीवन ग्रंथ’ बताते हुए कहा कि यह हर व्यक्ति को उसकी इच्छा और परिस्थिति के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह रहे उपस्थित इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बिहारी लाल द्विवेदी, जिला संयोजक पंडित वीरेंद्र शास्त्री, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते, नगर परिषद सीएमओ अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *