डिंपल यादव इंडिगो मामले पर बोलीं- सरकार मदद करे:देशभर में पैसेंजर परेशान, झगड़े-मारपीट के हालात; दिनेश शर्मा ने कहा- विपक्ष कन्फ्यूज

संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन है। दोनों सदनों में देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन का मुद्दा उठा। सपा सांसदों ने भी मामले में सरकार से मदद करने को कहा। वहीं, भाजपा सांसदों ने कहा- सरकार अपना काम कर रही है। इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है। सदन के बाहर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘जिस तरह से एयरलाइंस में आज का माहौल है और यात्रियों को दिक्कत हो रही है तो सरकार को कोशिश करनी चाहिए कि जल्द से जल्द इसमें सुधार आए। जो इंडिगो एयरलाइंस को सरकार की तरफ से समर्थन चाहिए वो करना चाहिए, क्योंकि इससे यात्री ही बहुत परेशान हो रहे हैं। तो इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और ज्यादा-ज्यादा सुविधा पहुंचाने का काम करना चाहिए।’ वहीं, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंडिगो फ्लाइट कैंसिल वाले ट्वीट पर कहा- ‘विपक्ष दोनों पक्ष बोलेगा। जब सुरक्षा की व्यवस्था न की जाए और मानक का पालन न किया जाए तो कहेंगे कि मानक का पालन नहीं कर रहे और लोगों की सुरक्षा खतरे में डाल रहे हैं। जब मानक का अनुपालन कराया जाने लगे और लोगों के सुरक्षा के लिए नियम कड़े किए जाए तो कहते हैं कि ऐसा क्या हो रहा है। तो मैं समझता हूं वो दोनों तरफ चलते हैं। कन्फ्यूज हैं।’ शीतकालीन सत्र के पहले 4 दिन की कार्यवाही के बारे में जानिए… संसद में यूपी के सांसदों की एक्टिविटी के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *