धनबाद में कचरा गोदाम में लगी भीषण आग:काला धुआं दूर तक फैला, 70 लाख रुपए का सामान जला; दमकल की 4 गाड़ियां पहुंचीं

धनबाद स्थित झरिया के सिंह नगर स्थित एक कचरा गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में धुआं और लपटें फैल गईं। एहतियात के तौर पर कई दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग काफी विकराल है और इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई झरिया थाना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। घटना के वक्त मंदिर गए थे गोदाम के मालिक कचरा गोदाम के मालिक दीपक साहू ने बताया कि घटना के समय वे मंदिर गए हुए थे। उनके स्टाफ ने उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पूरा गोदाम जल रहा था। दीपक साहू के अनुसार, इस आगजनी में लगभग 70 से 80 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *