डिजिटल ठगी: बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार:जयपुर से ओमप्रकाश नायक पकड़ा गया, मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 38 लाख रुपए की डिजिटल ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश नायक को जयपुर, राजस्थान से पकड़ा गया और शुक्रवार रात ग्वालियर लाया गया है। यह मामला महिला डॉक्टर सुजाता बापट से की गई लाखों रुपए की ठगी से जुड़ा है। इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो महीने पहले 5 सितंबर को ठगी के मुख्य आरोपी हरीश चौधरी को भी जयपुर से गिरफ्तार किया था। हरीश चौधरी ने 19 अप्रैल 2024 को गुलमोहर सिटी निवासी डॉ. सुजाता बापट को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर 38 लाख रुपए ठगे थे। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश नायक ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। वह लोगों को कमीशन का लालच देकर फर्जी बैंक खाते खुलवाता था और फिर इन खातों को साइबर ठगों को बेच देता था। पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश नायक वर्तमान में जयपुर में फ्लिपकार्ट कंपनी में इंस्टॉलेशन का काम कर रहा था। वह नए लोगों से संपर्क कर उन्हें कमीशन का झांसा देता और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में करवाता था। ग्वालियर के डॉक्टर से एठे थे रुपए आपको बता दें कि ग्वालियर के गुलमोहर सिटी निवासी डॉक्टर सुजाता बापट एक हेल्थ सेंटर में कार्य करती हैं, डॉक्टर सुजाता बापट के साथ डिजिटल अरेस्ट की यह घटना 9 अप्रैल 2024 को हुई थी। घटना वाले दिन उनको एक व्यक्ति ने राजीव गुप्ता बनकर फोन किया था। उसे व्यक्ति ने फोन पर उन्हें एक म्यांमार के लिए पार्सल बुक होने की बात कही थी। फिर उनको आलमबाग पुलिस स्टेशन के नाम पर फोन कनेक्ट कर डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी थी। उस दौरान आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया था। उसने म्यांमार में 60 लोगों के अंग निकालने और डॉक्टर सुजाता बापट के खाते में 3 करोड़ 80 लाख रुपए आने की झूठी कहानी बनाई थी। फ्रॉड की धमकी और दबाव में आकर डॉक्टर सुजाता ने 38 लाख रुपए गंवा दिए थे। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के लाभ मामला दर्ज कर महिला से की गई 38 लाख रुपए की ठगी के मामले में जानकारी जुटा रही है कि मेला से ठगी गई 38 लाख रुपए की रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई थी और इस रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल है। आरोपियों से पूछताछ जारी क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि डॉक्टर से डिजिटल अरेस्ट के मामले में शामिल एक और आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि अभी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *