छिंदवाड़ा में 12 रुपए के लिए दुकानदार को पीटा:दुकान में घुसकर दी जान से मारने की धमकी; 2 युवकों पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में शुक्रवार को मात्र 12 रुपए के लेन-देन को लेकर दो युवकों ने एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक के साथ मारपीट की। घटना नगर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित खेड़ापति मंदिर के पास हुई। आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर संचालक को पीटा, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित विकास ठाकुर ने जुन्नारदेव थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी अदनान और आर्यन खान जबरन उनकी दुकान में घुस आए। 12 रुपए के मामूली लेन-देन को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने विवाद किया और विकास पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित को चोटें आई हैं। SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में FIR
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 426/2025 दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296(ए), 115(2), 351(3), 3(5) के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)थ, 3(2)व्हीए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों युवक अक्सर क्षेत्र में विवाद करते रहते हैं और स्थानीय लोगों में इनके प्रति भय का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *