डिजिटल लिटरेसी के साथ खुद को मॉडिफाइड करना जरूरी:सपनों को बड़ा बताने वालों से दूर रहें; उज्जैन की निकिता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड में करेगी प्रतिनिधित्व

आज के दौर में डिजिटल लिटरेसी के साथ मॉडिफाइड होना भी जरूरी है। उन लोगों से दूर रहिए जो कहते हैं कि आपके सपने बहुत बड़े हैं। खुद की कमियों को ढूंढ़कर उसे दूर करके आगे बढ़ना ही मेरा मकसद है। मेरा मुकाबला किसी और से नहीं खुद से ही होगा। यह बात फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल ने शुक्रवार को इंदौर में कही। उन्होंने कहा कि जब सात-आठ साल की थी और स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होती थी तो मां हर साल मिस इंडिया ही बना कर भेजती थी। मेरी सबसे खूबसूरत ड्रेस और एक हैट पहनाकर मुझे तैयार करती। उसे समय अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि हर बार एक ही जैसा तैयार होकर जाना और बस कुछ लाइन बोलकर स्टेज से वापस आ जाना, लेकिन जीतती हमेशा में ही थी। यह बहुत बड़ी बात थी। यह आगे जाकर समझ में आया। अब एक्टिंग की ओर रुख करने की इच्छा निकिता ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मेरी ढाल बनकर मुझे आगे बढ़ाया है। अगर एक्टिंग का मौका मिला तो जरूर करना चाहूंगी। अब आगे मंच पर प्रतिनिधित्व करना है। दरअसल उन्हें द मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन, वर्ल्डवाइड मीडिया ने ब्राइट स्टेज इवेंट्स को 2025 से तीन साल लिए फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश का अधिकृत लाइसेंसी नियुक्त किया है। इसके लिए निकिता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभागी के नेतृत्व में फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। 28 नवंबर को डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (DCBM) में विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया। इवेंट्स की निखिला गुप्ता और डॉ. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि फेमिना मिस इंडिया की प्रतिष्ठा और मानकों को मध्यप्रदेश में और ऊंचाई देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *