रतलाम के जावरा में 1.15 लाख की MD ड्रग्स जब्त:2 तस्कर गिरफ्तार, वेयर हाउस के सामने से पकड़ा; अब नेटवर्क खंगालेगी पुलिस

रतलाम के जावरा सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई ने बताया कि पुलिस ने जावरा में वेयर हाउस के सामने भुतेड़ा रोड पर कार्रवाई की। यहां से वसीम (35) पिता मकबुल खां को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। आरोपी वर्तमान में महावीर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। पूछताछ में उगला साथी का नाम
पुलिस ने जब वसीम से पूछताछ की, तो उसने एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त अपने एक और सहयोगी की जानकारी दी। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने साजिद उर्फ कल्लु (30) पिता समरोज निवासी मेवातीपुरा, जावरा को भी गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल जब्त, NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स और आरोपी वसीम के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी पुलिस
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिमांड लेकर एमडी ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *