डिडौंरी में बुधवार को शहपुरा जनपद कार्यालय में एक दिवसीय अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर ने अधिकारी-कर्मचारियों को जीवन का लेखा जोखा और रिश्तों के महत्व को समझाया। उनके बीच प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गई। मास्टर ट्रेनर प्रदीप महतो और मंजूषा शर्मा ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने और उनके काम में सकारात्मक भाव बढ़ाने के लिए शिक्षा,पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान सभी को बताया गया कि आनंदम विभाग की ओर से शासकीय (कर्मचारी) व्यक्ति को आनंदित रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में 57 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए थे।


