गोहद चौराहे पर लगाए गए छह CCTV कैमरे:हेलमेट और जैकेट बांटे गए, एसपी बोले- सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कैमरे

भिंड के गोहद नगर चौराहे पर बुधवार को छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इन कैमरों की रिकार्डिंग का नियंत्रण गोहद चौराह थाने में बनाए गए विशेष कक्ष से किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने बुधवार को गोहद पहुंचकर इन कैमरों का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से जैकेट और हेलमेट भी बांटे गए। पुलिस अधीक्षक असित यादव ने कहा कि यह सीसीटीवी कैमरे नगर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्य मार्गों पर भी लगेंगे कैमरे गोहद चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के बाद पुलिस प्रशासन की योजना है कि कृषि उपज मंडी सहित नगर के अन्य मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाएं। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। सुरक्षा के लिए हेलमेट बांटे गोहद तिराह पर एसबीआई बैंक शाखा गोहद के सहयोग से 50 बाइक चालकों को हेलमेट बांटे गए। यह पहल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इसके माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही गोहद व्यापारी वर्ग के सहयोग से गोहद चौराहे और गोहद थाने में पदस्थ 20 पुलिसकर्मियों को जैकेट और टोपी वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने नगरवासियों से अपील की कि वे कानून और यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन के साथ मिलकर नगर को सुरक्षित बनाने में योगदान दें। ये अधिकारी रहे शामिल इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजू महौर, एसडीएम पराग जैन, एसडीओपी सौरभ कुमार, गोहद टीआई मनीष धाकड़, गोहद चौराहे के टीआई बृजेंद्र सेंगर, मालनपुर टीआई प्रदीप सोनी और ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *