यातायात सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी:उद्देश्य- लोगों को यातायात नियमों के बारे जागरूक करना, सड़क हादसों को कम करना

मऊगंज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जाम की स्थिति निर्मित ना हो, इसके लिए बुधवार शाम एसपी रसना ठाकुर ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसमें दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधना, शराब पीकर वाहन न चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना बीमा वाहन न चलाना, ट्रैफ़िक सिग्नल का पालन करना, गति सीमा और सुरक्षित दूरी बनाए रखना है। सुरक्षित यातायात स्वच्छ नगर जाम की स्थिति रोकने के लिए लोगों को जागरुक कर अभियान को बढ़ाया जा सकता है। जीवन की सुरक्षा जरूरी एसपी ने बताया कि यातायात सुरक्षा से संबंधित अभियान चला रहे हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने किया जाएगा। अभियान में एएसपी अनुराग पांडे, एसडीओपी अंकिता शूल्या, यातायात प्रभारी सूबेदार अमित विश्वकर्मा के साथ पुलिस बल व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *