भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन मैनेजमेंट की ओर से 31 दिसंबर को सिटी सर्किल के डिप्टी चीफ इंजीनियर को राजीव पराशर को प्रमोट करके चीफ इंजीनियर बना दिया है। इसी के साथ उनका तबादला जालंधर नॉर्थ जोन में कर दिया गया है। वही योगेश कपूर को बार्डर जोन के खाली पड़े डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद में तैनात किया गया। इसका पता जब सिटी सर्किल के इंजीनियर को चला तो उन्होंने चीफ इंजी पराशर का मुंह मीठा करवाया।


