मिड-डे मील कार्यालय कर्मियों का 2 को शिक्षा भवन का घेराव करने का ऐलान

भास्कर न्यूज | अमृतसर सर्व शिक्षा अभियान मिड डे मील कार्यालय कर्मियों ने नए साल पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें मानने के बावजूद उन पर अमल नहीं किया जा रहा है। 26 दिसंबर को वित्त मंत्री हरपाल चीमा की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक के बाद कर्मचारियों को बताया गया था कि 30 दिसंबर को अधिकारी समिति की बैठक होगी, लेकिन अधिकारी ने कोई बैठक नहीं की। कमेटी और अगली तारीख के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश फिर बढ़ गया है। नेताओं ने कहा कि नए साल में संगठन सरकार की ढीली कार्रवाई के खिलाफ अपने संघर्ष को तेज करते हुए 2 जनवरी को शिक्षा भवन का घेराव करेगा । कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विकास कुमार, नरिंदर कौर, मनिंदर कौर, संजना, उर्मिला, नसीब, तेजिंदर सिंह, तनवीर सिंह, अनिल शर्मा, गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले से बाद में कैबिनेट सब कमेटी ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन कटौती दूर करने के फैसले लेकर अधिकारियों को 4 बार आदेश जारी किए, लेकिन वित्त विभाग के अधिकारी जानबूझकर मामले को उलझाए रहे हैं। वित्त मंत्री की ओर से अधिकारियों को 7 जनवरी 2025 को संगठन के साथ एक और बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है, लेकिन इस बैठक के संबंध में अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *