डिप्टी मैनेजर के साथ 81 लाख की ठगी:ऑन लाइन ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर खाते से 81 लाख 75 हजार निकाले, वॉट्सऐप पर आया था लिंक

जयपुर के सांगानेर सदर थाना पुलिस ने 81 लाख 75 हजार रुपए की साइबर धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उस के मोबाइल पर वॉट्सऐप पर एक ग्रुप से उसे जोड़ा गया,जिस के बाद ग्रुप में आये एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराई गई और पैसा डबल होने की गारंटी के साथ उसका पैसा लगाया गया। पीड़ित की शिकायत पर सांगानेर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की हैं। सांगानेर सदर सीआई और जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित रणजीत सिंह निवासी बालाजी विहार वाटिका रोड की ओर से एक रिपोर्ट थाने में दी गई। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह जीनस कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उस के मोबाइल पर वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया जिस पर क्लिक करने पर वह एक ऑन लाइन ट्रेडिंग एप के ग्रुप के साथ जुड़ गया। कुछ दिनों में आरोपियों ने एप को डाउन लोड कर पैसा कमान की नई-नई तरकीब बताई,पीड़ित के द्वारा जल्द पैसा डबल करने लालच में आरोपियों को वह पैसा देता चला गया। जिस के बाद पीड़ित को बता चला कि उस के साथ तो ठगी हो रही हैं, पीड़ित ने जब पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने फोन बंद कर लिये उसे ब्लॉक कर ग्रुप से भी हटा दिया। पीड़ित की ओर से मिली शिकायत के बाद थाने की साइबर टीम इस एफआईआर पर काम कर ही हैं। साइबर क्राइम करने वाले लोग इस तरह से लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर अपने ग्रुप में जोडते हैं। ग्रुप के कुछ लोग जो ठगों के साथ मिले रहते हैं, वे लोग ग्रुप में उन्हें मिल रहे फायदों के बारे में बताते हैं। जिस से लोग इन के जाल में फंस कर अपना पैसा लगा देते हैं। पैसा मिलते ही ये लोग पीड़ित को ग्रुप से हटा कर अन्य शिकार की तलाश में निकल जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *